Tik Tok Ban की इंडिया में उठी मांग !
![]() |
| image source:Wikipedea |
काफी दिनों से सोशल मिडिया पे #TikTokban का ट्रेंड चल रहा है और साथ
में सोशल मीडिया के दो विडिओ क्रियेटर कैर्री
मीनाती और आमिर सिददकी भी लाइम लाइट में आ
गए| हमारे जैसे बहुत से लोगो को इनके बारे में पता नही था ये कौन है उन्हें भी पता
चल गया| मै तीन साल से YOUTUBE देखता हूँ
लेकिन कैर्री मिणाती का विडिओ देखने में आया नहीं| हो सकता है एक बार देखा हो
लेकिन एह चेहरा याद नहीं आ रहा और दुबारा देखने के लिए कभी प्रेरित भी नहीं हुआ | दूसरा
चेहरा आमिर सिद्दीकी का भी नाम याद नहीं क्यों की मेरे पास TikTok एप्लीकेशन download
नहीं| entertainment के लिए FACEBOOK और YOUTUBE मेरे लिए काफी है
लेकिन जैसे ही विवाद सोशल मिडिया में उछाला मै
इनके बारे में जान गया| विवाद यह था की कैर्री मिनाटी ने YOUTUBE पे एक विडिओ
पब्लिश किया जिसमे TikTok क्रियेटर की
जमकर (विशेषतः आमिर सिद्दीकी ) खिचाई की
जिससे YOUTUBE को महसूस हुआ की यह आपत्तिजनक है और YOUTUBE ने वह विडिओ रद्द कर
दिया गया| फिर क्या कैर्री मिनाटी के subcriber ने हल्लाबोल किया की TikTok को
प्रतिबंधित किया जाये| दरअसल YOUTUBE ने वो विडिओ रद्द किया जिसमे TikTok app पर
भी सवाल खड़े किये| हमारा भारतीय app होता तो कैर्री मिनाटी को सम्मानित भी करती|
लेकीन YOUTUBE ने चतुराई से काम लिया|
जहां तक मै सोचता
हूँ YOUTUBE ने अपने
व्यावसायिक कूटनीति (बिजीनेस डिप्लोमेसी) का परिचय दिया और एक तीर में दो शिकार
किये |
- ·
पहला यह
की मिनाटी का वह विडियो हटाकर यह संकेत दिया की फायर्ड रोस्टेड में गाली गलौच की
अश्लीलता उन्हें पसंद नहीं और दूसरा --- - ·
TikTok
app की स्टार रेटिंग 4.3 से घटकर महज 1.3 रह गई
ऐसा क्या था TikTok की विडिओ में जिससे विवाद
और गहराता गया| कुछ YOUTUBE चैनेलो ने इनकी विडिओ क्लिप दिखाई| दरअसल TikTok में विडियो
कुछ ही सेकंड का होता है लेकिन इसका मेसेज बहुत लम्बा होता है और दूर तक जाता है
|| इसमें लड़की के चेहरे के ऊपर एसिड फेकते दिखाया है, किसी में बिल्ली को फांसी
में लटकाया गया तो कही सामूहिक रेप की ट्रायल की गयी| 8 से 10 साल के बच्चे को भी
छोड़ा नहीं गया जिसमे एक लड़की और लड़के को रोमान्स करते दिखाया गया| TikTok app पर
आरोप है की उसने इसतरह की विडिओ को सेंसर नहीं किया| किसी ने आरोप लगाया की भारत
की संस्कृति को मलिन करने के लिए ऐसा जानबुझ के
( सेंसर नहीं करना ) किया गया ( जैसा की YOUTUBE ने किया ) की यहाँ इस
मानसिकता वाले लोग रहते है और आम जनता में इसका इजहार करते है | इसलिए यह मांग उठती
रही की की इस app को ban किया जाये | कुछ
लोगो ने इसे TOUTUBE Vs TikTok करार दिया
केन्द्र सरकार सांस्कृतिक मंत्रालय की भी अपनी कुछ
मज़बूरी है, सुना है कोविड-19 रिलीफ फंड में TikTok करीब 100 करोड़ का दान दिया
है| तो इस परिस्थिति में वह फूंक कर कदम
रखेगा
लेकिन हम सब अभी
क्यों इसकी ban करने की मांग करते है ? जब अश्लीलता का डोज ज्यादा पॉवर का हुआ तब
! दरअसल इसकी कछुवे वाली शुरुवात और Big Version हमें काफी साल पहले देखने को मिल
चूका है |
सिनेमाघरों के बहार A ग्रेड
सिनेमा के अश्लील पोस्टर30 X 15 के साइज़ में
लगते है तो कोई सामने नहीं आता BAN POSTER की मांग लेकर | इक्कादुक्का आया भी होगा
तो उन्हें साथ कितना मिला? फिल्मो में मर्डर , चोरी , बैंक डकैती, रेप करने की अलग अलग ट्रिक को दर्शया गया| साधारण सिनेमा
की बात करे तो हिरोइन को एक –दो दृश्य में अर्ध नग्न नहीं दिखाया जाता तो, “फिल्म
में मसाला नहीं” का अवलोकन पब्लिक कर देती है निर्देशक भी वैसे ही फिल्म बनाता है
जैसे पब्लिक को चाहिए | फिल्म “ दिल वाले दुल्हन ले जायेंगे “ की पहले गीत में
काजोल का टॉवेल वाला डांस इसी कड़ी का भाग है या RACE 2 की कहानी जिसमे एक
हीरो दुसरे हीरो को मात देने के लिए अपनी प्रेमिका और पत्नी को दांव पे लगाते है |
यह दिन तो आने ही थे
| क्यों की हमने इन चीजो पर समय रहते कुठाराघात नहीं किया | लोग अभी खुलेआम लिखकर अश्लील
गाली देने लग गए है यकीन नहीं होता तो कोंग्रेस प्रवक्ता पंकज पुनिया का ट्वीट पढ़ लीजिये जिसमे “हस्तमैथून” का
शब्द प्रयोग किया गया |
अभी अभी Netflix में WRONG MISSY का विज्ञापन
दिखाया जा रहा है| उपरी तौर पे कुछ अश्लीलता दिखाई दे रही है वह भी सार्वजनिक
स्थल पे | कितने लोग इसको bycott करेंगे ?
मेरे दृष्टी से मनोरंजन के लिए 1980 तक की
फिल्मे सही थी इसका मतलब अभी की सारी फिल्मे बकवास है यह नहीं होता|
![]() |
| Carry Minati mem |
कैर्री मिनाटी के ज्यादातर रोस्टेड विडिओ में
गाली गलौच भी है जो भारतीय संस्कृति के शिष्टाचार पटल पर ठीक नहीं| पता नहीं आमिर
सिद्दीकी और मिनाटी के लाखोमे subcriber
कैसे होते है?
कैर्री मिनाटी ने टॉवेल पहने उस अधेड़उम्र वाले
उस व्यक्ति पर तो कंज कस लिया जो मलेशिया के केले खाने के लिए एक महीने के लिए
होटल का कमरा बुक करता है और नहाते हुए कुछ अजीब किस्म की हरकते करता है जिसमे
अश्लीलता झलकती है लेकिन इसतरह की फिल्मे की सिन को लेकर तंज कस लिया होता तो
ज्यादा असरदार होता
मै सभी क्रियेटर को
आवाहन करता हूँ की ऐसे विडिओ बनाये जिसमे दर्शक को कुछ सिखने, प्रेरणा मिले और
अच्छे इंसान बनाने की मार्गदर्शक बने |


एक टिप्पणी भेजें